अच्छा हुआ: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बंद किए जाने की रिपोर्ट्स पर सुनील पाल
कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा के ओटीटी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बंद किए जाने की रिपोर्ट्स पर कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा है, "अच्छा है आपका शो बंद हो रहा है। आप ओटीटी के कलाकार नहीं हैं।" वहीं, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने कहा है कि शो के इस सीज़न के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की जा चुकी है।