अच्छे दिन का क्या हुआ?: मदर डेयरी द्वारा दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस
मदर डेयरी द्वारा दिल्ली-एनसीआर में टोकन मिल्क की कीमत ₹2/लीटर और फुल क्रीम मिल्क की कीमत ₹1/लीटर बढ़ाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, "फुल क्रीम मिल्क अब ₹64/लीटर मिलेगा। मार्च-2022 तक इसका दाम ₹57/लीटर था...पूरे '₹7' का विकास हुआ है। अच्छे दिन...(का क्या हुआ)?" अक्टूबर में मदर डेयरी ने दूध के दाम ₹2/लीटर बढ़ाए थे।