अज्ञात 'साइको' के खौफ में है UP की ये सोसाइटी, ऊंचाई से कभी गमला फेंकता है तो कभी साइकल

'न्यूज़ 24' की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में लोग एक अज्ञात 'साइको' से परेशान हैं। ऊपरी मंज़िल से कभी गमले, कभी साइकल या कोई अन्य सामान नीचे फेंक दिया जाता है जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और लोग घायल होने से बाल-बाल बचे हैं। पिछले 4-माह में ऐसी 50 घटनाएं हो चुकी हैं।

Load More