अजीत अगरकर को हार्दिक पंड्या की कप्तानी क्षमता पर संदेह था: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को टी20I में भारतीय टीम का कप्तान बनाने का समर्थन किया था क्योंकि उन्हें हार्दिक पंड्या की कप्तानी क्षमता पर संदेह था। बकौल रिपोर्ट्स, आगरकर को लगता है कि हार्दिक को अभी और मार्गदर्शन की ज़रूरत है। गौरतलब है, टी20I के लिए सूर्यकुमार भारतीय कप्तान बने हैं।