अजित पवार ने भतीजे युगेंद्र को हराकर बारामती सीट से दर्ज की जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) नेता व भतीजे युगेंद्र पवार को बारामती सीट पर 1,00,899 वोटों के अंतर से हराया है। अजित ने 1991 से लगातार बारामती सीट पर जीत दर्ज की है। 5 बार राज्य के उप-मुख्यमंत्री रह चुके अजित को 1,81,132 वोट मिले हैं।

Load More