अजनबी महिला के घर में घुसने व उसके बिस्तर पर सोने को लेकर टायसन फूड्स के सीएफओ हुए अरेस्ट
टायसन फूड्स के सीएफओ जॉन टायसन को अजनबी महिला के घर में घुसने व उसके बिस्तर पर सोने को लेकर रविवार को अरकन्सा (अमेरिका) में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, देर रात घर पहुंचने पर मुख्य दरवाज़ा खुला देखकर महिला ने चोरी की आशंका में पुलिस को सूचना दी और पुलिस के पहुंचने पर टायसन बेडरूम में सोए हुए थे।