अजनबी महिला को गोद में उठाकर ब्रिटेन में अपने फ्लैट में ले जाता दिखा भारतीय छात्र, किया रेप
वेल्स (ब्रिटेन) में प्रीत विकल नामक 20-वर्षीय भारतीय छात्र द्वारा नशे में धुत अजनबी महिला का रेप करने से पहले उसे गोद में उठाकर अपने फ्लैट में ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पिछले साल हुई इस घटना का फुटेज हाल ही में कोर्ट में पेश किया गया। प्रीत को 6 साल 9 महीने की सज़ा मिली है।