फर्ज़ी है अजमेर दरगाह के सर्वे की याचिका देने वाले के बेटे को कैंसर होने का वायरल पोस्ट का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा कर सर्वे के लिए याचिका दायर करने वाले शख्स के बेटे को कैंसर हो गया है। याचिकाकर्ता व हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इसका खंडन कर X पर लिखा, "ये खबरें झूठी हैं...महादेव के आशीर्वाद से...हमारा परिवार स्वस्थ है।"