अजमेर दरगाह में सैफ अली खान के फैन्स ने उनकी सेहत और लंबी आयु के लिए मांगी दुआ
ऐक्टर सैफ अली खान के फैन्स ने उनकी सेहत और लंबी आयु के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में दुआ मांगी है। दरगाह में बॉलीवुड के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने कहा, "ख्वाजा साहब के चाहने वालों ने सैफ भाई के सेहत और जल्द ठीक हो जाने के लिए दुआ की। हम सबने उनके लिए अर्ज़ियां कीं और धागे भी बांधे।"