अजमेर में बिपरजॉय के चलते भारी बारिश के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भरा पानी
राजस्थान के अजमेर में चक्रवात 'बिपरजॉय' के चलते भारी बारिश के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के वॉर्डों व परिसर में पानी भर गया। सामने आए वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी वॉर्डों से पानी बाहर निकालते नज़र आ रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक नीरज गुप्ता ने कहा, "इस समस्या का समाधान निकालने के लिए हम विशेषज्ञ इंजीनियरों की मदद लेंगे।"