अजय की 'सिंघम अगेन' अक्षय की 'सूर्यवंशी' से 10 गुना बड़ी है: रोहित शेट्टी
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कहा है कि अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' से 10 गुना बड़ी है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रणवीर सिंह को कहानी सुनाई तो उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। बकौल रोहित, वह किसी फिल्म को लेकर कभी-कभार उत्साहित होते हैं और 'सिंघम अगेन' ऐसी ही एक फिल्म है।