अजय जडेजा को विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान टीम का मेंटॉर किया गया नियुक्त
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व कप्तान अजय जडेजा को आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा और 4 अक्टूबर को इसकी ओपनिंग सेरेमनी होगी। गौरतलब है कि जडेजा ने भारत के लिए 196 वनडे मैच खेले हैं।