अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के सेट से लीक हुआ तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग
सोशल मीडिया पर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' के लिए एक आइटम सॉन्ग की शूटिंग कर रहीं ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में सफेद और सुनहरे रंग की ड्रेस पहनी अभिनेत्री को बैकग्राउंड में बैकअप डांसर्स के साथ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।