रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बंगले के एक हिस्से को अवैध निर्माण के कारण तोड़ दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने यह कार्रवाई 10 सितंबर को उन्हें एक नोटिस भेजे जाने के बाद की है। सामने आए वीडियो में कुछ लोगों को बड़े हथौड़ों से ढांचे को तोड़ते हुए देखा गया।