अजय देवगन ने अपने 57वें जन्मदिन पर खरीदी ₹1.40 करोड़ की मर्सिडीज़
ऐक्टर अजय देवगन ने 2 अप्रैल को अपने 57वें जन्मदिन पर शानदार मर्सिडीज़-बेंज वी-क्लास कार खरीदी है। अजय देवगन की इस कार की कीमत करीब ₹1.40 करोड़ बताई जा रही है। 'न्यूज़18' के अनुसार, अजय के पास रोल्स रॉयस, मर्सिडीज़ मैबैक जीएलएस 600, बीएमडब्ल्यू एक्स7 और इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई7 जैसी दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें हैं।