अजय देवगन से पूछा गया 'शाहरुख-सलमान के घर रेड पड़ेगी तो क्या करेंगे?'; ऐक्टर ने दिया जवाब
अभिनेता अजय देवगन से फिल्म 'रेड 2' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया कि फिल्म की तरह अगर असल ज़िंदगी में शाहरुख खान, सलमान खान या किसी दोस्त के घर रेड पड़ने पर वह क्या करेंगे। इसपर उन्होंने कहा, "मैं ऑफिसर फिल्म में हूं...मैं उनके घर पर नहीं जा रहा रेड डालने...मुझे समझ नहीं आया क्या मैनेज करना है।"