अजय देवगन और अक्षय कुमार मेरी फिल्मों को प्रमोट नहीं करते हैं: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि अभिनेता अजय देवगन दूसरों की फिल्मों को प्रमोट करते हैं लेकिन वह कभी उनकी फिल्मों का प्रचार नहीं करेंगे। वहीं, उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर कहा, "अक्षय ने मुझे फोन किया और चुपचाप से बताया कि उन्हें मेरी फिल्म 'थलाइवी' बहुत अच्छी लगी...लेकिन उन्होंने मेरी फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर नहीं किया।"