अजय देवगन ने शाहरुख से मनमुटाव की खबरों को नकारा, कहा 'हम एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं'

अभिनेता अजय देवगन ने शाहरुख खान से मनमुटाव की खबरों को नकारते हुए 'इंडिया टुडे' से कहा है, "हम एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं, हम फोन पर एक-दूसरे से बात करते हैं।" अजय ने कहा, "जब भी किसी एक को कोई समस्या आती है तो दूसरा उसके सपोर्ट में खड़ा होता है...इसलिए हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा।"

Load More