बीसीसीआई ने मंगलवार को सलिल अंकोला की जगह पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को मेन्स सीनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के 5 सदस्यीय पैनल में शामिल किया। सभी 5 चयनकर्ता अलग-अलग ज़ोन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाले पैनल में रात्रा नॉर्थ ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। रात्रा ने कहा, "यह बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है।"