अज़रबैजान 'पूर्ण युद्ध' की योजना बना रहा है: आर्मेनिया
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने कहा है कि अज़रबैजान उनके देश के खिलाफ 'पूर्ण युद्ध' की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, "अज़रबैजान सीमा के कुछ हिस्सों में हुए सैन्य संघर्ष को पूर्ण युद्ध में बदलना चाहता है।" गौरतलब है, बीते मंगलवार को दोनों देशों की सीमा पर हुई झड़प में आर्मेनिया के 4 सैनिक मारे गए थे।