अज़हर इकबाल ने शार्क टैंक में ऐंटी-स्टेन क्लोदिंग स्टार्टअप टर्म्स में निवेश किए ₹1.2 करोड़
इनशॉर्ट्स के को-फाउंडर अज़हर इकबाल ने शार्क टैंक इंडिया सीज़न-3 में बतौर जज अपने पहले एपिसोड में ऐंटी-स्टेन क्लोदिंग स्टार्टअप 'टर्म्स' में 4% हिस्सेदारी के बदले ₹1.2 करोड़ निवेश किए। उन्होंने रॉयल्टी की शर्त रखे बिना यह डील की। 'टर्म्स' के फाउंडर ने 30-दिनों तक नो-वॉश वाली जींस और 7-दिनों तक गंध नहीं करने वाले मोज़े भी पेश किए थे।