अजायब-घर में ले जाकर रख दो 'इंसाफ के तराज़ू' को: हिंसा के आरोपियों के मकान ढहाने पर अखिलेश

उत्तर प्रदेश में हिंसा के आरोपियों के मकान ढहाए जाने के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, "अब अजायब-घर (म्यूज़ियम) में ले जाकर रख दो 'इंसाफ के तराज़ू’ को...और कर दो एलान, हुक्मरानों ने ही ले लिया है कानून हाथों में।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को...बुलडोज़र से सज़ा दी जा रही है।"

Load More