अजिंक्य रहाणे ने खरीदी ₹3.25 करोड़ की मर्सिडीज़ कार, सामने आई तस्वीर
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने ₹3.25 करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज़-बेंज़ मायबख जीएलएस 600 कार खरीदी है। एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिसमें रहाणे कार के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, रहाणे ने 2022 में बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेल चुके रहाणे के पास ऑडी क्यू5 भी है।