अजित पवार की बैठक में नहीं पहुंचे एनसीपी के 5 विधायक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के ट्राइडेंट होटल में गुरुवार को आयोजित महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की बैठक में एनसीपी के 5 विधायक नहीं पहुंचे। इससे पहले एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में एनसीपी (अजित पवार गुट) के 18-19 विधायक उनके गुट में लौटना चाहते हैं।