अजित पवार के साथ कौन-कौनसे एनसीपी नेता बने हैं महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हिस्सा?
महाराष्ट्र में रविवार को एनसीपी नेता अजित पवार समेत 9 एनसीपी विधायक बीजेपी व शिवसेना की गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटील, धनंजय मुंडे, हसन मुश्रिफ, अनिल पाटील, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और धर्मरावबाबा आत्राम शामिल हैं। मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के अनुसार, अजित के पास 40 से अधिक एनसीपी विधायकों का समर्थन है।