अजित पवार ने एनसीपी पर दावा करने के बाद शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीपी के बागी नेता अजित पवार ने शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाते हुए चुनाव आयोग को बताया है कि उन्हें (अजित) एनसीपी अध्यक्ष चुना गया है। अजित पवार ने एनसीपी पर दावा कर चुनाव आयोग के समक्ष याचिका दायर की है। मुंबई में अजित पवार की बैठक में एनसीपी के 29 विधायक मौजूद थे।