अजित पवार ने केंद्र से महाराष्ट्र दिवस पर मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की
एनसीपी नेता अजित पवार ने केंद्र से महाराष्ट्र दिवस (1 मई) पर मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे एक पत्र में पवार ने कहा कि शिंदे इस मांग पर केंद्र के साथ काम करें। बकौल पवार, मराठी शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की हर शर्त को पूरा करती है।