बड़े भाई अमिताभ बच्चन के साथ सार्वजनिक तौर पर नज़र आए अजिताभ, तस्वीर आई सामने
अजिताभ बच्चन एक इवेंट में अपने बड़े भाई अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के साथ सार्वजनिक तौर पर नज़र आए जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। अमिताभ की बेटी श्वेता और उनके दामाद निखिल नंदा भी इस इवेंट में आए थे। मीडिया इन्फ्लुएंसर स्नेहकुमार ज़ाला ने इस इवेंट के वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।