अज्ञात बदमाशों ने चंडीगढ़ में 'आप' पार्षद की कार सहित 24 से अधिक गाड़ियों में की तोड़फोड़

चंडीगढ़ (पंजाब) के सुभाष नगर में शुक्रवार तड़के 2 से 3:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने 'आप' पार्षद सुमन देवी की कार समेत 24 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हालांकि, क्षतिग्रस्त वाहनों से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। एसएचओ रोहताश यादव के मुताबिक, यह हरकत ईर्ष्या अथवा बदला लेने के मकसद से की गई लगती है।

Load More