अज्ञात लोगों का शुक्रिया: सरबजीत के हत्यारे की पाकिस्तान में हत्या किए जाने पर रणदीप हुड्डा
पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की 2013 में हुई हत्या में शामिल पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड डॉन आमिर सरफराज़ की गोली मारकर हत्या किए जाने पर ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "अज्ञात लोगों का शुक्रिया। सरबजीत को न्याय मिला है।" गौरतलब है, रणदीप ने सरबजीत सिंह की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाई थी।