अज्ञात हमलावरों ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 3 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या की
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले में गुरुवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। मृतक टीएमसी कार्यकर्ताओं की पहचान स्वपन माझी, भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदार के रूप में हुई। बकौल पुलिस, तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे जब उनको गोली मारी गई...प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा थी।"