अटकलें हैं कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' होगा, ऐसा नहीं हो सकता: संसद के विशेष सत्र को लेकर ओवैसी
संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा, "मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि क्या 'वन नेशन वन इलेक्शन' होगा? तो ऐसा नहीं हो सकता।" उन्होंने कहा, "जब सरकार एक विशेष सत्र बुला रही है तो हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पर चर्चा की अनुमति देंगे।"