अटलांटा एयरपोर्ट पर विमान का टायर फटने से 2 लोगों की मौत, एयरलाइन ने जारी किया बयान
अटलांटा (अमेरिका) इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को डेल्टा एयरलाइन के एक विमान का टायर फटने से एयरलाइन के एक कर्मचारी व कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। एयरलाइन ने घटना को लेकर दुख जताया और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। बकौल एयरलाइन, मामले में जांच की जा रही है।