अटल, आडवाणी बीजेपी को बनाने वाले थे, अब जीवन में बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे: सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में एक समारोह के दौरान बीजेपी को लेकर कहा है, "अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी बीजेपी को बनाने वाले थे।" सीएम नीतीश ने कहा, "हम तो (बीजेपी से) अलग हो गए और अब जीवन भर उनके साथ नहीं जाएंगे।" बकौल नीतीश, जितने समाजवादी हैं, वो सब साथ रहेंगे।