अटल जी मुझे बहुत पसंद करते थे, उन्होंने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया: नीतीश कुमार
बिहार के आरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है, "मैं दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) की सरकार में मंत्री था। वह मुझे बहुत पसंद करते थे। उन्होंने ही मुझे बिहार का मुख्यमंत्री बनाया।" उन्होंने आगे कहा, "मुझसे कुछ गलतियां हुईं लेकिन अब हम साथ काम करेंगे कोई गड़बड़ नहीं होगा।"