अटल जी के व्यक्तित्व की तुलना आजकल के नेताओं से नहीं की जा सकती: पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व की तुलना आजकल के राजनेताओं से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, "वह एक ऐसे नेता थे जिनके दुश्मन भी उनकी प्रशंसा करते थे।" उन्होंने बताया, "अटल जी हमें प्रेरणा देते हैं कि हर शख्स जीवन में कुछ भी कर सकता है।"