अटल पेंशन योजना के तहत मार्च 2023 तक हुए 5.20 करोड़ से ज़्यादा नामांकन: सरकार
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया है कि अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 31 मार्च, 2023 तक कुल 5.20 करोड़ से अधिक नामांकन किए गए। बकौल मंत्रालय, इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में 1.19 करोड़ से ज़्यादा नए अंशदाताओं का नामांकन हुआ जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में 99 लाख लोगों ने नामांकन किया था।