अटल सेतु कोई पिकनिट स्पॉट नहीं है: पुल पर गाड़ियां रोककर तस्वीरें लिए जाने को लेकर पुलिस
मुंबई पुलिस ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' पर गाड़ियां रोककर फोटो खींच रहे लोगों की तस्वीरें ट्वीट कर कहा है कि यह कोई 21.8 किलोमीटर लंबा पिकनिक स्पॉट नहीं है। पुलिस ने कहा, "मानते हैं कि अटल सेतु 'देखने लायक' है लेकिन इस पर रुकना और तस्वीरें खींचना गैरकानूनी है...उल्लंघन करने पर एफआईआर हो सकती है।"