तेल के कारोबार में उतरने की तैयारी में है अदाणी ग्रुप, ₹30,000 करोड़ में हो सकती है डील
ब्लूमबर्ग के अनुसार, अदाणी ग्रुप नीदरलैंड्स की ऊर्जा भंडारण कंपनी VTTI में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। इस संभावित सौदे की कीमत करीब €3 बिलियन (लगभग ₹30,000 करोड़) है। VTTI 16 देशों में 57 मिलियन बैरल भंडारण क्षमता के साथ काम करती है। हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और सौदा होने की कोई गारंटी नहीं है।