अतीक अहमद की ₹50 करोड़ की संपत्ति पर यूपी सरकार ने किया कब्ज़ा

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की लगभग ₹50 करोड़ की संपत्ति अपने कब्ज़े में ले ली है। ज़िला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहारी ने बताया कि अतीक ने यह 2.377 हेक्टेयर ज़मीन हुबलाल नाम के राजमिस्त्री के नाम पर खरीदी थी। गौरतलब है कि नवंबर 2023 में पुलिस ने इस ज़मीन को ज़ब्त कर लिया था।

Load More