माफिया अतीक अहमद की यूपी में ₹30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां की गईं कुर्क

प्रयागराज पुलिस और राजस्व विभाग ने गैंगस्टर ऐक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद की भीटी इलाके में 11-बीघा ज़मीन पर फैले 14 भूखंड कुर्क किए, जिनकी कीमत करीब ₹30 करोड़ है। 'टाइम्स नाउ नवभारत' के अनुसार, इस ज़मीन पर अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन के लिए आलीशान फार्महाउस बनाने की योजना थी। अतीक अहमद की 2023 में हत्या कर दी गई थी।

Load More