अतीक अहमद हत्याकांड में पुलिस को न्यायिक जांच आयोग ने दी क्लीन चिट
प्रयागराज (यूपी) में 2023 में पुलिस हिरासत में हुई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट गुरुवार को विधानसभा में पेश की गई। रिपोर्ट में आयोग ने पुलिस को पूरी तरह से क्लीन चिट दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस दिलीप बाबा साहब भोंसले इस आयोग के अध्यक्ष थे।