अतीक के बेटे अबान की मौत में खुलासा, 130 kmph की रफ्तार में थी कार; 1 सेकेंड था बचने का समय
झांसी (यूपी) में 6 अगस्त को गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के मामले में टेक्निकल कमिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कार की रफ्तार 130 किलोमीटर/घंटा थी व डिवाइडर से टकराकर कार 10-फीट उछली थी। बकौल रिपोर्ट, इतनी स्पीड में चालक के पास सामने आई बाधा से बचने के लिए 1-सेकेंड का ही समय था।