अतीक के बेटे के लिवर-फेंफड़े फटे, पसलियां टूटीं, 23 चोटों से हुई अबान की मौत: रिपोर्ट
गुरुवार को सड़क हादसे में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, उसके शरीर पर 23 चोटें मिली हैं और तेज़ टक्कर से उसके लिवर, फेफड़े और तिल्ली फट गई थी। इसके अलावा उसकी पसलियां भी टूट गई थीं और अत्यधिक अंदरूनी ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई।