अत्यधिक गर्मी के चलते पिघलने लगा अमरनाथ गुफा का शिवलिंग
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर गुफा स्थित शिवलिंग अत्यधिक गर्मी के चलते पिघलना शुरू हो गया है। इस साल यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। गौरतलब है, अमरनाथ गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग का निर्माण होता है।