पोषण विशेषज्ञ प्रीतिका बेदी के अनुसार, नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे लो बीपी में इसके अधिक सेवन से रक्तचाप में भारी कमी आ सकती है। वहीं, बेदी ने कहा है कि नारियल पानी का अधिक सेवन मधुमेह रोगियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें प्रति कप 6.26 ग्राम शुगर होता है।