अत्यधिक महंगे प्रीमियम के कारण पत्रकार ने 30 साल बाद बंद की मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी
पत्रकार और स्तंभकार सीमा सेनगुप्ता ने कहा है कि उन्होंने अत्यधिक महंगे प्रीमियम के कारण 30 साल बाद अपनी मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कर दी है। उन्होंने कहा, "एशियाई देशों में से आज सर्वाधिक 14% चिकित्सा महंगाई दर भारत में है। मैंने एक आर्टिकल लिखा था लेकिन उसे प्रकाशित करने की अनुमति नहीं मिली। आमजन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।"