न्यूरोसाइंटिस्ट व मेमोरी रिसर्चर डॉ. सुज़ुकी के मुताबिक, स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल का मस्तिष्क के विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है। बकौल सुज़ुकी, अधिक स्क्रीन टाइम की वजह से एंग्ज़ायटी व डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं और लोगों की व्यक्तिगत तौर पर एक-दूसरे से बातचीत कम हो गई है जोकि ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद ज़रूरी है।