अतिक्रमण हट जाए, नहीं तो आप हट जाएंगी: यूपी में जाम में फंसने पर महिला इंस्पेक्टर से एसएसपी
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में कलेक्ट्रेट के पास जाम में फंसने पर एसएसपी हेमराज मीणा ने सीओ को फटकार लगाते हुए कहा, "सीओ साहब आप मुझे आश्वस्त करेंगे, मुझे तमाशा नहीं चाहिए, मेरी गाड़ी रुकनी नहीं चाहिए।" इसके बाद उन्होंने महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा से कहा, "या तो यह (सड़क से अतिक्रमण) हट जाए नहीं तो आप हट जाएंगी।"