अतिक्रमण हटाने गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर हुआ पथराव, 1 घायल
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में अतिक्रमण हटाने गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट व पथराव किए जाने की घटना सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में एक अधिकारी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि लोगों ने पहले विरोध किया और फिर हमला किया जिसमें बुलडोज़र व अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।